मीठी बातें - पार्ट 1
मीठी बातें...
प्रायः जब दुकान या बाहर कहीं से घर आता हूँ तो मुख्य दरवाजे खोलते ही आवाज देता हूँ "चारु"। यदि चैरी घर पर हुई तो आवाज देकर कहती है "चाचू! चारू सो गई।" इस बीच में चारू को जहाँ स्थान मिले वहाँ छुपने की कोशिश करती है। और जब मैं ऊपर जाता हूँ तो दौड़कर चेरी आकर मुझसे हँसते हुये लिपट जाती है। दूर भागती है, फिर आकर मीठी और जोर से कूक देते हुये लिपट जाती है।
जब तक चारु नहीं आ जाती तब तक यह कार्य चैरी का चलता रहता है, कई बार डाँटने के बाद भी। डाँटने का कारण है मुझे अच्छा नहीं लगता बाहर से आकर बच्चों को छूना या उनका मुझे छूना।
चेरी की देखा सीखी चारु भी करती है। जैसे चेरी मुझसे पूरी ताकत के साथ लिपट जाती है ठीक वैसे ही चारु।
आज शाम को भी यही हुआ। जैसे ही ऊपर आया दोनों मुझसे आकर लिपट गई। चेरी आज बेसन का लड्डू लिये थी उस वक़्त जो कि लिपटते समय चारू के धक्के से गिर गया। जिसके कारण चेरी को गुस्सा आता है और वह कमरे में जाकर कहती है "चारु तुम बहुत गंदी हो। तुमने जानबूझकर मेरा लड्डू गिराया।"
"कोई बात नहीं तुम दूसरा ले लो।"
"नहीं मुझे अब नहीं खाना क्योंकि यह चारु ने जानबूझकर गिराया है।"
"अरे चेरी, तो चारू का क्या पता जानबूझकर क्या होता है। अभी तो लड्डू भी नहीं कह पाती है। बोलो चारु लड्डु।"
चारु लड्डू तो नहीं कह पाती किन्तु मेरी और चेरी की बात पर बहुत ही खुश हो रही थी।
"अच्छा चेरी, तो तुम चारू को बताओ जानबूझकर क्या होता है।"
"जानबूझकर, मुझे नहीं बताना"
"ठीक है।" इतना कहकर मैंने आज पहली बार चारु से कहा कि "दीदी को सॉरी बोलो।"
अब देड साल की बच्ची को कहा उतना कहना आता है। हां हमारी हर बात दोहराने की कोशिश जरूर करती है। सॉरी कहते नहीं बना तो अपनी नन्ही-नन्ही उंगलियों से, नन्हे-नन्हें कानों को छूते उसने जो नन्ही सी मुस्कान छोड़ी मानो जैसे मैंने अपनी सारी थकावट को टाटा, वाय वाय, सी यू कह दिया दो।
चारु के इतने से सॉरी कहने पर शायद ही कोई होगा जो इट्स ओके न कहें। चेरी ने भी कह दिया "इट्स ओके चारु।"
फिर क्या चेरी का गुस्सा शांत, चारु की शैतानी और चाचू का अपना काम शुरू।
Comments
Post a Comment