Posts

मीठी बातें - पार्ट 1

मीठी बातें... प्रायः जब दुकान या बाहर कहीं से घर आता हूँ तो मुख्य दरवाजे खोलते ही आवाज देता हूँ "चारु"। यदि चैरी घर पर हुई तो आवाज देकर कहती है "चाचू! चारू सो गई।" इस बीच में चारू को जहाँ स्थान मिले वहाँ छुपने की कोशिश करती है। और जब मैं ऊपर जाता हूँ तो दौड़कर चेरी आकर मुझसे हँसते हुये लिपट जाती है। दूर भागती है, फिर आकर मीठी और जोर से कूक देते हुये लिपट जाती है।  जब तक चारु नहीं आ जाती तब तक यह कार्य चैरी का चलता रहता है, कई बार डाँटने के बाद भी। डाँटने का कारण है मुझे अच्छा नहीं लगता बाहर से आकर बच्चों को छूना या उनका मुझे छूना।  चेरी की देखा सीखी चारु भी करती है। जैसे चेरी मुझसे पूरी ताकत के साथ लिपट जाती है ठीक वैसे ही चारु। आज शाम को भी यही हुआ। जैसे ही ऊपर आया दोनों मुझसे आकर लिपट गई। चेरी आज बेसन का लड्डू लिये थी उस वक़्त जो कि लिपटते समय चारू के धक्के से गिर गया। जिसके कारण चेरी को गुस्सा आता है और वह कमरे में जाकर कहती है "चारु तुम बहुत गंदी हो। तुमने जानबूझकर मेरा लड्डू गिराया।"   "कोई बात नहीं तुम दूसरा ले लो।" "नहीं मुझे अब नहीं खा...

लघुकथा: बेटी - Short story: Daughter

शीर्षक: बेटी                    रानी के बाबू रामू, जोर-जोर से चिल्लाकर रानी की माँ से बार-बार यही कह रहे थे कि इस बार यदि बेटी हुई तो मार डालेंगे या फिर किसी कचरे के डिब्बे में फेक देंगे।                     रामू की सारी बातें सुनकर, उसके घर में बंधी गाय जो कुछ ही महीनों में नये अंश को जन्म देने वाली थी, वह अपनी मूक वाणी और आसूँ भरे नेत्रों से यही कह रही थी कि "मुझसे तो बेटी की चाह रखते हो और खुद अपनी बेटी को मारना चाहते हो।" Title: Daughter Rani's father was yelling and said that if in this time baby girl born than I will kill her or will drop in the dustbin. After listening Rani's father sound, a pregnant cow who was living with Rani's Family passing it's voice by heart and tears that you want a baby cow but not baby girls.