Posts

Showing posts with the label बालकहानी

मीठी बातें - पार्ट 1

मीठी बातें... प्रायः जब दुकान या बाहर कहीं से घर आता हूँ तो मुख्य दरवाजे खोलते ही आवाज देता हूँ "चारु"। यदि चैरी घर पर हुई तो आवाज देकर कहती है "चाचू! चारू सो गई।" इस बीच में चारू को जहाँ स्थान मिले वहाँ छुपने की कोशिश करती है। और जब मैं ऊपर जाता हूँ तो दौड़कर चेरी आकर मुझसे हँसते हुये लिपट जाती है। दूर भागती है, फिर आकर मीठी और जोर से कूक देते हुये लिपट जाती है।  जब तक चारु नहीं आ जाती तब तक यह कार्य चैरी का चलता रहता है, कई बार डाँटने के बाद भी। डाँटने का कारण है मुझे अच्छा नहीं लगता बाहर से आकर बच्चों को छूना या उनका मुझे छूना।  चेरी की देखा सीखी चारु भी करती है। जैसे चेरी मुझसे पूरी ताकत के साथ लिपट जाती है ठीक वैसे ही चारु। आज शाम को भी यही हुआ। जैसे ही ऊपर आया दोनों मुझसे आकर लिपट गई। चेरी आज बेसन का लड्डू लिये थी उस वक़्त जो कि लिपटते समय चारू के धक्के से गिर गया। जिसके कारण चेरी को गुस्सा आता है और वह कमरे में जाकर कहती है "चारु तुम बहुत गंदी हो। तुमने जानबूझकर मेरा लड्डू गिराया।"   "कोई बात नहीं तुम दूसरा ले लो।" "नहीं मुझे अब नहीं खा...